हल्द्वानी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनांक 29/08 /2026 को आई टी सी फॉर्चून, हल्द्वानी में क्षेत्र के उद्योगपतियों एवं एवं व्यापारियों के साथ प्रदेश में उद्योगों एवं व्यापार की स्तिथि को लेकर हिमालयन चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा बुलाई गयी बैठक में सार्थक चर्चा की गयी , प्रमुख उद्योगपतियों विशेष रूप से रंजना मिनरल्स के डायरेक्टर श्री पंकज शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को व्यापार एवं उद्योगों व्यावहारिक दिक्कतों से अवगत कराया गया, मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा भी इन दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया तथा सभी से उत्तराखंड राज्य को एक सबल औद्योगिक राज्य के रूप मे स्थापित करने में साथ देने का आह्यवान भी किया । बैठक में मिनरल एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, पोर्टल संबंधी समस्याओं, प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा उद्योग जगत के विकास से जुड़े सुझाव मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखे गए। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोग व उद्योगपति उपस्थित रहे ।
हिमालयन चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से रंजना मिनरल्स के डायरेक्टर श्री”रंजना” पंकज शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री श्री धामी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।