नैनीताल : हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा टीबी मुक्त भारत संकल्प में योगदान

नैनीताल , भारत सरकार की निःक्षय
योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी नैनीताल के करकमलों द्वारा और हिमालयन चैंबर औफ कौमर्स के सभी सदस्यों के सहयोग से 200 भोजन पोषण किट व मिनिरल वाटर का वितरण टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय श्री ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में टीबी मरीजों को हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा टीबी मरीजों के पोषण एवं सहायता हेतु 200 नि:क्षय पोषण किट व मिनिरल वाटर बोतल प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम व बैठक जिलाधिकारी नैनीताल के आवास पर सम्पन्न हुई।  जिलाधिकारी महोदय श्री ललित मोहन रयाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों एवं जनसमुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने से उनके उपचार में सकारात्मक सहयोग मिलता है। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
चैंबर के अध्यक्ष रमेंश बिंजोला ने सभी टीबी मरीजों के सही स्वास्थ्य के लिए उन्हें पोषण से युक्त भोजन व समय पर दवाईयां लेने की सलाह दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की वहीँ चैंबर की उपाध्यक्ष प्रीतिसागर गर्ग ने टीबी पीडित महिलाओं को विश्वास दिलाया कि सही उपचार से वह शीघ्र ही स्वस्थ होकर पहले की भांति अपनी दैनिक कार्यशैली में वापस लौट आयेंगी और परिवार के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आयेंगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ रश्मि पंत द्वारा हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रेषित कर भविष्य में भी सहयोग की अपील की गई।इस अवसर चैंबर की उपाध्यक्ष प्रीतिसागर गर्ग द्वारा अपने हाथों से बनी हुई जिलाधिकारी महोदय की पेंसिल स्केच स्मृति चिन्ह के रूप में जिलाधिकारी महोदय को भेंट की।
कार्यक्रम में हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अध्यक्ष श्री रमेश बिंजोला, उपाध्यक्ष प्रीतिसागर गर्ग, सचिव मनोज डागा उपसचिव मलय त्रिपाठी एवं उद्दोगपति नीरज गर्ग (कुमांऊं ग्लेशियर एक्वा) अर्पित अग्रवाल, रितिका (आर्क फूड्स), अमित अग्रवाल (कोहिनूर टाल्क ), पंकज शर्मा (रंजना  मिनेरल्स)  व समाज के सम्मानित बंधु तथा टीबी रोगी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जिला कार्यक्रम समन्वयक अजय भट्ट, पारस साह दिनेश रावत, कमलेश बचखेती,भूपेंद्र सिंह व उपस्थित रहे।

हिमालयन चैंबर औफ कौमर्स नैनीताल, (उत्तराखंड )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *