काशीपुर , आखिरकार उत्तराखंड सरकार के माननीय राज्यपाल की संस्तुति के बाद शासन द्वारा काशीपुर में कुल 8 लोगों को नगर निगम पार्षद पद हेतु नामित किया गया है, कल जारी अधिसूचना में काशीपुर से श्री अमित मनचन्दा, श्री नितिन गोले, श्रीमति मंजु यादव, श्री नवजोत सिद्धू , श्री दुर्गेश गुप्ता, श्री आकाश कम्बोज, श्रीमति मणि अग्रवाल एवं श्री हिमांशु पंत को नगर निगम काशीपुर के लिए पार्षद पद हेतु नामित किया है । हालांकि भाजपा के अंदर हो इन नामों को लेकर माहौल गरमा गया है, कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन नामों में एक नाम ऐसे व्यक्ति का है जिसने नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली के विरुद्ध गुपचुप रूप से कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया था। वहीं अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस सूची में किसी भी दलित समाज के व्यक्ति का नाम न होना अति निंदनीय है। अब देखना यह है कि क्या उक्त नामांकन की सूची भाजपा में आंतरिक कलह बढ़ाएगी या फिर सब ठीक रहेगा।