काशीपुर में सड़क किनारे छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर मॉडलिंग के नाम पर संपर्क बढ़ाने का आरोप उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रामनगर रोड के पास सड़क किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। खून से सना शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रम्पुरा निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मृतका की मां का कहना है कि रम्पुरा निवासी युवक जॉनी ने ही उसकी बेटी को मॉडलिंग का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया था, जिस कारण वो घर वालों से आए दिन झगड़ती भी रहती थी। परसों रात भी जॉनी का फोन आने पर वह उससे मिलने गई थी। वास्तविकता क्या है यह तो पुलिस जांच में ही पता लग पाएगा फिलहाल मान का रो रो कर बुरा हाल है।