काशीपुर के ग्राम धनौरी में सड़क किनारे मिले 18 वर्षीय कांति झा के शव के मामले में पुलिस ने डंपर चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कांति ने दोनों युवकों से लिफ्ट मांगी थी। इसके बाद दोनों उसे अपने वाहन में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था, शुरुआत में युवती की मां ने युवती के मित्र पर ही हत्या की आशंका जताई थी, जिस आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की थी, किंतु सी सी टी वी कैमरों की गहन जांच से एक के बाद एक कड़ियाँ जुड़ती गई। पुलिस ने मात्र 72 घंटो में ही हत्या का खुलासा कर दिया।