काशीपुर अर्बन बैंक लि० चुनाव : बाली की विजय या राम को फिर वनवास ?

 

काशीपुर।  आखिरकार काशीपुर सहकारी बैंक लि० चुनाव पूर्ण हुए, यह चुनाव निगम मेयर दीपक बाली तथा भाजपा नेता श्री राम मेहरोत्रा के बीच शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा था जिसमें आखिरकार महापौर दीपक बाली का पलड़ा भारी रहा, उनके और वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद गुप्ता ,ब्लॉक प्रमुख पति विजय बॉबी,रजत सिद्धू   के गुट के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हो गए और बैंक की नई प्रबंध समिति का गठन हो गया । इस चुनाव में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए आज श्रीमती पुष्पा देवी और मनोज कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया। किसी और का नामांकन नहीं होने के कारण इन दोनों को निर्विरोध चेयरमैन और वाइस चेयरमैन घोषित कर दिया गया। इस चुनाव को मेयर श्री दीपक बाली की रणनीतिक विजय और काशीपुर भाजपा में उनके बदते हुए प्रभाव और कद के रूप में देखा जा रहा है आज नगर निगम सभागार में बैंक की पूरी प्रबंध समिति का शानदार स्वागत किया गया ।अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अर्बन बैंक के बेहतर भविष्य की कामना की और इशारों ही इशारों में भाजपा नेता श्री राम मेहरोत्रा के गुट पर निशाना साध दिया, उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं बल्कि बैंक को बचाने की मुहिम थी जो भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी के सहयोग से सफल हुई। लेकिन इस कार्यक्रम में श्री राम मेहरोत्रा की अनुपस्थिति ने भी भाजपा के भीतर की गुट बाजी को उजागर कर दिया है। फिलहाल तो लोगों का मानना है कि इस बार बाली ने राम को वनवास पर भेजने का बंदोबस्त कर दिया है। अब देखना यह है कि काशीपुर भाजपा के राम का वनवास कब खत्म होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *