रामनगर, उत्तराखंड। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के अंतर्गत आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए संचालित Electronics Service and Training Centre (MSME Technology Centre), रामनगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं तकनीकी कार्यशाला में रंजना मिनरल्स हल्द्वानी के डायरेक्टर श्री पंकज शर्मा ने अन्य उद्योग स्वामियों के साथ सहभागिता की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने केंद्र का भ्रमण कर वहां उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों और आधुनिक तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस अवसर पर उन्होंने केंद्र के Principal Director श्री दिनेश चंद जी से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा MSME क्षेत्र के उद्यमियों के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने केंद्र में संचालित तकनीकी गतिविधियों और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी एकत्रित की। यह समझने का अवसर मिला कि ऐसे संस्थान युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तराखंड में औद्योगिक विकास, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं। उद्योग जगत और तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करके स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं तथा प्रदेश के MSME क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में सहभागिता का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक की जानकारी प्राप्त करना, कौशल विकास की संभावनाओं को समझना तथा उद्योगों और तकनीकी संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना रहा।
रंजना मिनरल्स, हल्द्वानी के एम डी श्री पंकज शर्मा के साथ श्री अमित अग्रवाल एवं श्री अग्रवाल श्री दिनेश चंद जी एवं MSME टेक्नोलॉजी सेंटर की पूरी टीम का मार्गदर्शन, सहयोग और आतिथ्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
