संपादकीय : त्योहारी सीजन में शहर के मुख्य कूड़ा स्थलों पर कूड़ा इकट्ठा होने से रोकने में नगर निगम फेल

काशीपुर, दिन रात की कवायद और प्रचार पर लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद काशीपुर नगर निगम शहर के मुख्य कूड़ा स्थलों पर कूड़ा इकट्ठा होने से रोकने में फेल  साबित हो रहा है, लाखों रुपए खर्च कर जगह जगह नगर निगम महापौर श्री दीपक बाली और मुख्यमंत्री श्री धामी की फोटो वाले फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए थे,  जिन पर इन स्थानों पर कूड़ा न डालने की अपील की गयी थी। लेकिन हद तो तब हो गयी जब उन्ही बोर्डों के नीचे कूड़ा पड़ने से नहीं रोक पाने के कारण, उन बोर्डों को ही हटाना पड़ रहा है, जनता के टैक्स के लाखों रुपए बर्बाद हो चुके हैं लेकिन निगम प्रशासन के कान पर जूँ नहीं रेंग रही। सबसे कमाल की बात यह है की इन स्थानों पर अधिकांशतः कूड़ा भी निगम के कर्मचारियों द्वारा ठेली से डाला जा रहा है।

त्योहारों के इस मौसम में जहां आस पास के शहरों में नगर निगम और पालिकाओं द्वारा अपने क्षेत्रों को साफ और सुंदर बनाने और सजाने में लगा हुआ है, वहीं कूड़ा एकत्रीकरण के नाम पर मोटा शुल्क वसूलने के बाद भी शहर के नागरिकों को आए दिन घर से निकलते ही अपने दिन की शुरुआत में ही सड़कों पर गंदगी और कूड़े के ढेर देखने पड़ते हैं, कभी कभी तो पूरे पूरे दिन भी यह ढेर उठाए नहीं जाते हैं। अब सवाल उठता है की जब त्योहारों का सीजन सर पर है तो नगर निगम काशीपुर, कूड़ा एकत्रीकरण और व्यवस्थित निस्तारण की अपने जिम्मेदारी कब समझेगा।

शहर के ऐतिहासिक मुख्य चौराहे पर बने फ्लाइओवर को मरम्मत हेतु पूरे 5 दिन बंद रखा गया , इन 5 दिनों में फ्लाइओवर के किनारों पर इकट्ठी हो चुकी धूल जो धीरे धीरे ढेर बनती जा रही है उसे तक साफ करने की जहमत नहीं उठाई गयी, अनदेखी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है की फ्लाइओवर पर जमा हो चुकी धूल में अब घाँस जमने लगी है, लेकिन विभाग और निगम आंखे बंद किए बैठ है, मुख्य चौक पर सौन्दर्यकरण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन फ्लाइओवर के ऊपर जमा धूल मिट्टी की सफाई के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। सर्विस रोड के दोनों ओर बड़े बड़े गड्ढे आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारी कौन लेगा ?

“काशीपुर नगर निगम महापौर जी को समझना होगा यदि आप शहर में होने वाले हर कार्य का श्रेय लेने को तत्पर हैं तो इन जिम्मेदारियों को भी आपको ही उठाना होगा। जनता के टैक्स के पैसे जो आप कूड़ा शुल्क ले रहे हैं उसका हिसाब देने की जिम्मेदारी भी आपकी ही है।”

Kashipur’s first premium online clothing store is open and live now now.
Please support @highlight
Shop at

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *