महिला की शिकायत पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

रामनगर। घरेलू हिंसा, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जबरन तलाक देने के आरोपों को लेकर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गुलरघट्टी निवासी जीनत जहाँ पत्नी मोहम्मद जाकिर ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उसका पति नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता है तथा उस पर बेबुनियाद आरोप लगाता है। महिला का यह भी आरोप है कि सास जैतून बानो तथा देवर जाहिद और गुलफाम भी उसका मानसिक उत्पीड़न करते रहे। तहरीर के अनुसार, पूर्व में पुलिस से शिकायत करने के बाद समझौते के प्रयास हुए, लेकिन घर लौटने पर उसके साथ फिर मारपीट की गई और कथित रूप से तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद जाकिर, जैतून बानो, जाहिद और गुलफाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *