चुनावों के बाद से ही विवादों में रहे काशीपुर बार सचिव यशवंत चौहान तथा उनके साथी अधिवक्ता पर, काशीपुर बार परिसर में अन्य अधिवक्ताओं के साथ मारपीट के आरोप लगने के बाद काशीपुर पुलिस द्वारा 01 अगस्त 2026 को मारपीट एवं लूटपाट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । काशीपुर बार राज्य की ऐतिहासिक बार मानी जाती है, ऐसे मे बार के प्रतिष्ठित सचिव पद पर आसीन व्यक्ति के विरुद्ध प्रातहीमिकी दर्ज होना सोचनीय विषय है, साथ ही काशीपुर पुलिस की इस कार्यवाही के खिलाफ अधिवक्ता समाज में आक्रोश है । इस कार्यवाही के विरुद्ध काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा कार्य स्थगन का प्रस्ताव पारित किया गया है, तथा प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।