पौड़ी सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, हादसे में बालबाल बचे

टनल हादसे पर जायजा लेने जा रहे  सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर अचानक  पहाड़ी से पत्थर गिर पड़ा पीपलकोटी स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आज सुबह एक हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल  मौसम विभाग की ओर से जारी हाई अलर्ट के बीच सांसद अनिल बलूनी देहरादून से सड़क मार्ग से पीपलकोटी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान तोता घाटी के पास अचानक पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरने लगे, जिनकी चपेट में सांसद का वाहन भी आ गया। पत्थर गिरने से वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा, हालांकि सांसद अनिल बलूनी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *