आज फिर एक बार काशीपुर की सुबह सड़क दुर्घटना से शुरू हुई, सुबह लगभग 8 बजे टांडा चौराहा पर मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला को तेज रफ्तार जे सी बी ने कुचल दिया । घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। महिला के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की ट्रेफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। सवाल वही है, आखिर शहर की सड़कों पर पैदल चलने वालों को तेज रफ्तार दौड़ने वाले जे सी बी, डंपर, ट्रक आदि वाहनों से सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी किसकी है ?