काशीपुर, में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद एसएसपी अजय गणपति ने कार्रवाई की है। काम में लापरवाही सामने आने पर शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जसपुर के पास बड़ी नहर पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है। एसएसपी अजय गणपति ने काम में लापरवाही सामने आने पर दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बीच एसएसपी की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर किए जाने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

गौर तलब है की एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरे ई-रिक्शा को जसपुर के पास बड़ी नहर के समीप एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी ।हादसे में ई-रिक्शा चालक कुंडा निवासी 26 वर्षीय शहजाद अली पुत्र रमजानी समेत एक ही परिवार के दो सदस्यों स्यावल्दे (रामनगर )निवासी 65 वर्षीय शमशीदा पत्नी हुकूमत अली और उनके जेठ 75 वर्षीय शौकत अली पुत्र पिरा अली की मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर से शादी वाले घर में मातम छा गया है। जहां कुछ समय पहले हंसी खुशी से परिवार शादी की तैयारियों में मशगूल था, वहीं अब पूरे घर में सिर्फ रोने और सिसकने की आवाज़े आ रही हैं।
जिले में सड़क हादसों में आए दिन मौतें हो रहीं हैं, इन बड़ते सड़क हादसों ने यातायात पुलिस व प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।