आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य में अपनी तैयारी शुरू कर दी है, इसी के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी है। कांग्रेस का पूरा ज़ोर सोशल मीडिया के जरिये युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने का है, बीते कुछ सालों में जिस प्रकार भाजपा ने सोशल मीडिया कैंपेन चलाये हैं और वोटरों को प्रभावित किया है, कांग्रेस उस स्तर पर सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ नहीं बना पारी है। लेकिन इस बार कांग्रेस अपनी रणनीति में सोशल मीडिया प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि कांग्रेस द्वारा आक्रामक रणनीति अपनाते हुए , अपनी सोशल मीडिया की राज्यवार टीमें गठित की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष (Chairperson) पद पर अभिनव थापर की नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्ष (Co-Chairpersons) के रूप में भारत शर्मा एवं हर्षित सिंह बिष्ट तथा समन्वयक (Coordinators) के रूप में मधुसूदन सुंदरीयाल, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा एवं जसवीर कौर को नियुक्त किया गया है।