पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर काशीपुर बार की हड़ताल समाप्त

काशीपुर, बीते एक सप्ताह से काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा कार्य बहिष्कार प्रस्ताव किया जा रहा था। गौर तलब है कि पुलिस द्वारा बार सचिव के विरुद्ध, बार के पूर्व सदस्य अधिवक्ताओं के साथ की गई कथित मारपीट की घटना की एफ आई आर दर्ज किए जाने के बाद से ही अधिवक्ताओं में रोष था, जिसके चलते बार एसोसिएशन द्वारा लगातार सप्ताह भर से कार्य बहिष्कार की घोषणा की जा रही थी, जिससे आम जनता व वादकारियों को अत्यधिक असुविधा हुई, माननीय जिला जज उधम सिंह नगर के हस्तक्षेप के पश्चात आज शाम पुलिस अधिकारियों एवं बार पदाधिकारियों के बीच ही वार्ता में, आई टी आई थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जिसके बाद आज अंततः  कार्य बहिष्कार समाप्ति की घोषणा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गिरिजेश खुल्बे द्वारा कर दी गई। अब कल गुरुवार से सभी न्यायालयों एवं रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य सुचारू रूप से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *