बिहार की राजनीति में उपचुनाव के नतीजों ने जो चौंकाने वाले परिणाम दिए है , उसने सभी राजनीतिक विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, शायद बिहार को इसीलिए भारतीय राजनीति का केंद्र भी माना जाता है सबसे आश्चर्य जनक रूप से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया ।उनके सामने चुनाव लड़ रहे भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले।
लेकिन इस जीत के बीच बिहार में सबसे ज्यादा मजेदार चर्चा दो और उम्मीदवारों की हार की हो रही है। वजह यह है कि निर्दलीय उम्मीदवार नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव चुनाव मैदान में उतरे थे।भ्रमित मत होइए यह दोनों पूर्व मुख्यमंत्री नहीं बल्कि केवल उनके समान नाम वाले दो अन्य व्यक्ति हैं दोनों को क्रमशः 149 और 81 वोट ही मिले, जिससे उनकी जमानत भी जब्त हो गई। इनके नाम बिहार के दो वरिष्ठ राजनीतिक धुरंधरों से मिलने के कारण इन दोनों उम्मीदवारों की करारी हार सोशल मीडिया पर छाई हुई है।उधर चुनाव जीतने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, “यह जीत बांकीपुर की जनता की जीत है। ये चुनाव केवल विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। ये भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का चुनाव है कि किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं। जनता ने आपको सरकार बनाने का मौका दिया है, 202 विधायक जिताए हैं । किसी अपराधी, किसी गलत चाल-चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए। कुछ एसी योजनाए लाइये ताकि बिहार के बच्चों को बाहर मजदूरी करने, नौकरी की तलाश में पलायन न करना पड़े । “