काशीपुर, विवादों में चल रही काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मुसीबतें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं, दो माह पूर्व ही बार के सचिव पर आई टी आई थाना में मुकदमा दर्ज हो गया था, और कल माननीय हाईकोर्ट उत्तराखंड द्वारा एक लंबित मामले में बार के अध्यक्ष श्री गिरिजेश खुल्बे को हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना का नोटिस जारी किया गया है तथा उन्हें 11 अगस्त 2026 तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। गौर तलब है कि काशीपुर बार एसोसिएशन उत्तराखंड राज्य की प्राचीनतम व गरिमामयी बार है, जिसकी अध्यक्षता एक समय पर स्व 0 गोविंद बल्लभ पंत जी ने की है, किंतु वर्तमान में बार के अध्यक्ष पर हाईकोर्ट की अवमानना लगना अपने आप में चिंताजनक विषय है।