आज सुबह पड़ी मूसलाधार बरसात के बाद काशीपुर की जनता और खास तौर पर विपक्ष के दिमाग मे एक प्रश्न था की जलभराव रोकने को लेकर नगर निगम मेयर श्री दीपक बाली द्वारा जो दावे किए गए थे क्या वो केवल बयानबाजी साबित होंगे, आज भी भारी बरसात के बाद जलभराव तो हुआ किन्तु आश्चर्यजनक रूप से बारिश रुकने के केवल कुछ ही देर बाद पानी से लबालब भरी सड़के सूखी मिली, मुख्य बाजार का महाराणा प्रताप चौक से लेकर लकी कॉर्नर वाले मोड तक का इलाका जो की बरसातों में सर्वाधिक जलभराव से प्रभावित होता है, वहाँ पर भी बरसात रुकने के कुछ देर बाद ही बरसात का पानी सड़कों से गायब हो गया। हालांकि शहर के कुछ निचले इलाकों में पानी पूरी तरह से उतार नहीं पाया फिर भी कुल मिलाकर मेयर काशीपुर द्वारा महीनों पहले से की गयी जल निकासी की तैयारियों और निगम कर्मियों की मेहनत को आज शहर की जनता ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है। हालांकि विपक्ष द्वारा बेसब्री से इस बरसात से होने वाले जल भराव की कामना कर रहा था ताकि इसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सके, किन्तु निगम मेयर एवं कर्मचारियों ने विपक्ष के हाथ से ये मौका छीन लिया ।