ब्रेकिंग न्यूज़ : नाटकीय घटना क्रम में कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरीश रावत की कार्यशैली और बयानों को लेकर कड़ी आपत्ति और नाराजगी जताई है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी कुमारी शैलजा ने दिनांक 01 अक्टूबर को जारी पत्र में हरीश रावत द्वारा पार्टी हाईकमान की अनुमति के निकाली जा रही पद यात्रा को तुरन्त रोकने और अनर्गल और विवादास्पद बयानबाजी से बचने के आदेश दिए हैं।
पार्टी ने हरीश रावत के हालिया दिए गए बयानों पर भी कड़ी आपत्ति जताई है, और उन्हें उत्तराखंड राज्य कांग्रेस कमेटी के साथ सामंजस्य बनाने और पार्टी लाइन के अनुसार कार्य करने की भी हिदायत दी है। गौरतलब है कि हाल ही में हरीश रावत के पूर्व पीए के घर पर ई डी के छपे के बाद से ही हरीश रावत व्यथित और परेशान नजर आ रहे हैं।
ई डी के छापे के तुरंत बाद ही श्री हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह ई डी के समक्ष पेश भी हुए थे। पिछले कुछ दिनों में उनके दीये गए बयानों और कार्यशैली से, स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में उनकी स्थिति पहले जैसी सशक्त नहीं रही है, पार्टी मे भी तवज्जो न मिलने से हरीश रावत काफी आहत नजर आ रहे हैं। राज्य कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल से उनके मतभेदों के चलते राजनीतिक गलियारों में उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा भी जोरों पर है।
राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस हरीश रावत को लेकर पूरी तरह सजग है, और कोई भी खतरा मोल लेने के मूड में नहीं दिख रही, ऐसे में पार्टी हाईकमान की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ पार्टी नेता हरीश रावत को लेकर चेतावनी जारी करने से राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब देखना यह है कि यह राजनीतिक ऊँट किस करवट बैठता है ।